अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण स्कूल समय में परिवर्तन

अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण स्कूल समय में परिवर्तन

01-Apr-2024    5:47:34 pm    286    सावन कुमार- संपादक

मनेंद्रगढ़/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं जिले में पड़ रहे अत्यधिक गर्मी के कारण छात्रहित का ध्यान रखते हुए 02 अपै्रल 2024 से निम्नानुसार जिले के समस्त शालाओं शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं के संचालन हेतु समय निर्धारित किया गया है। दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली सोमवार से शनिवार प्रातः 07ः30 बजे से 11ः00 बजे तक, दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं द्वितीय पाली सोमवार से शनिवार अपरान्ह 11ः30 बजे से 04ः30 बजे तक तथा एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शनिवार प्रातः07ः30 बजे से 11ः30 तक संचालित होगी।