छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एकदिवसीय दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर
राजनांदगांव/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एकदिवसीय दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे,जहा उनके साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत भी उपस्थित थेजहां उन्होंने राजनांदगांव शहर के आयोजित आम सभा को संबोधित किया और जिले के चारो कांग्रेसी प्रत्याशीयो के नामांकन रैली में शामिल हुएवही मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा की आज राजनांदगांव में जिले के चारो विधानसभा के प्रत्याशियों के नामांकन में आज वे, पीसीसी चीफ दीपक बैज और चरण दास महंत शामिल हुए हैं,वही सीएम ने कहा की रमन सिंह के कारगुजारी को सब लोग जानते हैं उसको सब ने नकार दिया अब जिले में एक मात्र सीट बची है राजनांदगांव विधानसभा इस बार वो भी सीट जाने वाली है वही सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के द्वारा दिए गए अडानी के विरुद्ध बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अडानी पूरे देश को लूट रहे हैं पूरे देश के खदान,एयरपोर्ट, शिप यार्ड सब अडानी को जा रहे हैं, ऐसा क्या है जो अडानी को सब चीजे दी जा रही है

















