छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर

11-Oct-2023    4:18:37 pm    117    Ibtesam Deshmukh

 राजनांदगांव/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे, जहां उन्होंने राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में कांग्रेस द्वारा आयोजित संकल्प शिविर में शिरकत की.डोंगरगढ़ पहुंचे सीएम का विधायक भुनेश्वर बघेल सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.... वही मंच से सीएम बघेल भाजपा पर जम कर बरसे और डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत दिलाने की शपथ भी दिलाई....

 वही मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा की पिछली बार कांग्रेस ने डोंगरगढ़ सीट को 35 हजार वोटो से जीता था इस बार 50 हजार वोट से डोंगरगढ़ सीट जीतने का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है....जो किसानों के लिए मजदूरों के लिए महिलाओं और युवाओं के लिए जो कार्यक्रम कांग्रेस ने आयोजित किया है उसका जबरदस्त लाभ आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिलेगा....
वहीं भाजपा द्वारा 85 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाने पर सीएम ने कहा कि भाजपा ने बहुत कोशिश की थी पर इनकी हिम्मत नहीं हुई वही सब पुराने चेहरे है, 15 सालों तक उनकी सरकार रही और जो छत्तीसगढ़ को लूटे वही इस चुनाव में उनके चेहरे है अब इनके पास कोई बचा नही है....