त्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बढ़ती महंगाई पर केन्द्र की मोदी सरकार पर बोला हमला।
प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 7 साल में हर वर्ष वस्तुओं के दाम दुगुने से अधिक हुये है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दवाईयों के दाम दोगुने हो गये। खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं। खेती के उर्वरकों के दाम बढ़े। उन्होंने कहा कि एक तरफ खाद्य पदार्थो के दाम बढ़े तो दूसरी ओर किसानों की आमदनी घटी। खाद्य पदार्थो के दाम बढऩे का फायदा बिचौलियों को मिला किसानों को नहीं। खाद्य तेलों के दाम पिछले दो वर्ष में लगभग दोगुनी हो गई हैं।

















