धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस
बलौदाबाजार छत्तीसगढ़/धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सकरी में 1 नवंबर 2023 को 24 वाॅ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में 11वीं की छात्रा श्रुति सिंह तोमर ने आकर्षक वेशभूषा धारण की कार्यक्रम के आयोजन में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुफ्त भी देखने को मिला।

जिसमें बच्चों ने स्टॉल लगाकर अलग-अलग व्यंजनों की प्रस्तुति दी स्कूल के मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार के द्वारा जानकारी के अनुसार ऐसे कार्यक्रम प्रतिवर्ष होते रहने चाहिए जिससे बच्चों का मनोबल बना रहता है कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल के बच्चों में गुंजन साहू भूमिलता देवांगन पुष्पेंद्र यश कुमार किरण साहू हाउस परफेक्ट ग्रुप के बच्चों का योगदान रहा। साथ ही स्कूल के प्रभारी शिवेंद्र कुमार विश्वकर्मा, देव कुमार बंजारे, मुकेश कुमार टंडन, वर्षा कश्यप, गीतिका यादव, डीगेश्वर साहू, गौरव शर्मा के साथ समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही










-Banner.jpg)







