छग प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ 4 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर: सत्येंद्र सिंह
पटना : ब्लॉक अध्यक्ष बैकुंठपुर से सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कई सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय पदाधिकारियो के प्रदेश के पूरे संभाग स्तरीय बैठक लेकर सब की सुझाव और मांग पर 4 जुलाई 2023 से कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांग पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। जिसमे प्रमुख रूप से वेतन विसंगति, पुलिस के समान 13 माह का वेतन और कई सूत्रीय मांगों को लेकर छग प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ के हड़ताल में चले जाने से पूरे प्रदेश के मेडिकल कालेज,जिला चिकित्सालय,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और HWC में ताला लटक जायेगा। जिससे पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हाहाकार मच जाएगा और जन मानस को जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है।


















