छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष स अमरजीत सिंह छाबड़ा का हुआ आत्मिक स्वागत
आज स्थानीय पंजाबी गुरूसिंघ सभा भाटापारा में छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा अपने बलौदाबाजार - भाटापारा जिले के प्रवास के दौरान पहुँचे ।
उनके अभिनंदन के लिए अध्यक्ष स.त्रिलोक सिंघ सलूजा , कार्यकारी अध्यक्ष श्री अरुण छाबड़ा के साथ गुरुद्वारा परिसर में पुष्प गुच्छ एवँ पुष्पमाला देकर स्वागत किया ।
आज कतक महीने की संग्राद भी है , साथ ही इस अवसर पर भाटापारा के विकास पुरूष पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा जी , साथ ही राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सलाहकार परिषद के सदस्य श्री प्रकाश मोदी जी भी उपस्थित रहे ।
इस अवसर सरदार अमरजीत सिंघ जी छाबड़ा ( अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग) ने अपने उदबोधन में आगामी आने वाले दीपोत्सव एवं बन्दीछोड दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही आगामी मास में सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरु श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की अग्रिम बधाई उपस्थित साधसंगत को दी ।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए बनाई गई योजनाओं की अधिकाधिक जानकारी समाज के उन सभी वर्गों तक पहुँचाई जावें जो इस निर्धारित श्रेणी में आते है ।
उन्होंने स्थानीय पंजाबी गुरुद्वारा गुरूसिंघ सभा का आव्हान किया कि समाज के जरूरतमन्द और महिलाओं एवं बालिकाओं को सिलाई प्रशिक्षण के साथ साथ युवाओं एवं बच्चों को कंप्यूटर ट्रेनिंग देने के लिए अल्पसंख्यक आयोग की ओर से अधिक से अधिक सहयोग का आश्वासन दिया , साथ ही आयोग द्वारा बच्चों को गुरुओं के इतिहास की जानकारी हेतु पुस्तकें उपलब्ध कराने की बात कहीं साथ ही आगामी माह में जिला स्तरीय के बाद प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने संबंधी जानकारी भी दी ।

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक श्री शिवरतन जी शर्मा द्वारा नई पीढ़ी को गुरुओं के इतिहास एवं सनातन धर्म के लिए बलिदान की जानकारी हेतु लाइब्रेरी की स्थापना का सुझाव दिया इस हेतु आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की , श्री प्रकाश मोदी जी ने भी अल्पसंख्यकों के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ हेतु अधिकाधिक सहयोग का आश्वासन दिया ।
अंत में अतिथियों का सरोपा , साल एवँ स्मृति चिन्ह भेंट किया ,इस अवसर पर सभी संगत के लिए लँगर का भी आयोजन किया गया था ।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अध्यक्ष स. त्रिलोक सलूजा एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री अरुण बंटी छाबड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन सचिव हरमिंदर सिंघ चावला द्वारा किया गया ।

















