छत्तीसगढ़ के सांसद को मिली फोन में धमकी, पाकिस्तान के नंबर से आया धमकी भरा फोन, क्या था मामला जानिए

छत्तीसगढ़ के सांसद को मिली फोन में धमकी, पाकिस्तान के नंबर से आया धमकी भरा फोन, क्या था मामला जानिए

23-Feb-2024    4:20:21 pm    49    Ibtesam Deshmukh

 राजनांदगांव/ राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे के पत्नी के फोन में व्हाट्सएप कॉलिंग में आया धमकी भरा फोन आने से सनसनी मच गई है । मोबाइल में कहा कि 2 दिन के अंदर सांसद संतोष पांडे को उठा लेंगे, संसद की पत्नी को अज्ञात नंबर से आया फोन संसद के बेटे ने उठाया फोन आरोपी ने कहा कि तुम्हारी मम्मी कहां है और तुम्हारे पापा कहां है 2 दिन के अंदर तुम्हारे पापा को हम उठा लेंगे, पूरे मामले की शिकायत कवर्धा एसपी और रायपुर में डीजीपी को की गई। बताया जा रहा है की पाकिस्तान के नंबर से यह फोन आया था ।

 


अनजान नंबर से व्हाट्सएप्प कॉलिंग सांसद के घर में आता है और बच्चा फोन उठाता है तो बच्चे को 2 दिन के अंदर तुम्हारे पिता संतोष पांडेय को हम उठा लेंगे, उनको बता देना, यह धमकी भरा फोन व्हाट्सएप कॉलिंग में आता है जिसकी शिकायत एसपी कवर्धा को सांसद के परिजनों ने की है साथ ही पूरे मामले में मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर में डीजीपी से भी इसकी शिकायत की गई है। पूरे देश में लोकसभा चुनाव कुछ माह में होना है और राजनांदगांव के सांसद को ऐसा धमकी भरा कॉल आना कहीं ना कहीं सांसद के परिवार में दहशत पैदा कर रहा है मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद संतोष पांडेय ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है बहरहाल देखना यह होगा कि मामले में पुलिस कब तक सफलता हासिल करती है अज्ञात व्यक्ति द्वारा 2 दिन के अंदर संसद को उठा लेने की धमकी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।