छत्तीसगढ़ की 'पावर IAS' को मिली एक नहीं, दो-दो बड़ी कमान — कौन हैं आर. संगीता?
रायपुर:छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल के तहत IAS आर. संगीता (बैच 2005) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
वर्तमान में सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग और आबकारी आयुक्त के अति प्रभार में कार्यरत आर. संगीता को अब दो प्रमुख संस्थाओं की कमान भी सौंप दी गई है।
नई जिम्मेदारियाँ:
-
प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कॉर्पोरेशन
-
प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड
अब आर. संगीता इन दो बड़ी संस्थाओं का भी संचालन करेंगी, जिससे उनके पास अब कुल तीन अहम जिम्मेदारियाँ आ चुकी हैं।
इनके कार्यभार ग्रहण करते ही:
IAS श्याम लाल धावड़े (2008 बैच), जो फिलहाल ग्रामोद्योग विभाग में सचिव पद पर हैं और कई अन्य विभागों के प्रभारी भी हैं, उन्हें अब
छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन और स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
हालांकि, शेष विभागों में वे पूर्ववत कार्यरत रहेंगे।
प्रभाव और संकेत:
इस निर्णय को प्रशासनिक मजबूती और दक्ष नेतृत्व की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आर. संगीता को मिली यह दोहरी जिम्मेदारी यह भी दर्शाती है कि राज्य सरकार उन्हें भरोसेमंद और कुशल प्रशासक मानती है।










-Banner.jpg)







