छत्तीसगढ़ की प्रतिभा पहुँची राष्ट्रपति भवन तक — अब सीएम से हुई मुलाकात, जानिए कौन हैं ये चमकते सितारे!
रायपुर, 18 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की घड़ी! राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवॉर्ड से सम्मानित देवाशीष मखीजा और मनतृप्त कौर संधू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों होनहार युवाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
राष्ट्रपति अवॉर्ड 2025:
22 जुलाई को, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह सम्मान देशभर के केवल 16 प्रतिभागियों को दिया गया था।
देवाशीष, मनतृप्त कौर, और गाईड कुसुम सिन्हा — इन तीनों ने छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
देवाशीष की उपलब्धियाँ:
-
राष्ट्रपति रोवर अवॉर्ड विजेता
-
पूर्व में राज्यपाल पुरस्कार से भी हो चुके हैं सम्मानित (सम्मान प्रदानकर्ता: मती अनुसुइया उइके)
मनतृप्त कौर संधू:
-
रेंजर के तौर पर राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त
-
इस गौरवमयी उपलब्धि के समय उनके साथ उनके पिता गुरजीत सिंह संधू भी उपस्थित थे।
इस खास मुलाकात के दौरान
छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा भी मौजूद रहे।










-Banner.jpg)







