रायपुर में 23 सितंबर को होगी छत्तीसगढ़ इकाई की प्रांतीय बैठक   भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अपने विशिष्ट सदस्यों को करेगी सम्मानित

रायपुर में 23 सितंबर को होगी छत्तीसगढ़ इकाई की प्रांतीय बैठक भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अपने विशिष्ट सदस्यों को करेगी सम्मानित

25-Aug-2023    8:52:07 am    89   

कोरिया/छत्तीसगढ़

 
 
 
 
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की प्रांतीय बैठक प्रदेश की राजधानी रायपुर में आगामी 23 सितंबर को आहूत की गई है जिसमें महासंघ अपने विशिष्ट सदस्यों को अभिनंदन पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेगा | 
उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद एवं प्रांतीय मुख्य महासचिव सत्येंद्र कुमार सोनी ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि कोरिया के बाद रायपुर में प्रदेश इकाई की यह दूसरी बैठक होगी जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे और प्रांतीय सम्मेलन पर भी विचार विमर्श किया जाएगा | 
आगामी  २३ सितंबर २३ दिन शनिवार को  उषा प्राईड बिल्डिंग सेकंड फ्लोर विधानसभा मार्ग  _ मोवा रायपुर छत्तीसगढ़ में   रणवीर सिंह आहूजा के सौजन्य से  समय सुबह  9.00 से 5.00  बजे तक संपन्न होने वाली बैठक में राष्ट्रीय देश दर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप सिंह और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किए गए हैं | बैठक  की  अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष महेश प्रसाद करेंगे और संचालन मुख्य महासचिव सत्येंद्र कुमार सोनी करेंगे जिसमें रायपुर , बिलासपुर, रायगढ़  , बलरामपुर,  कोरिया,  एमसीबी  , सूरजपुर , जशपुर  ,  सरगुजा एवं रायपुर के आसपास के जनपदों के पत्रकार साथी एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं |