विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बनेगा विश्व मंच का सितारा, ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में धमाकेदार प्रस्तुति!

विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बनेगा विश्व मंच का सितारा, ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में धमाकेदार प्रस्तुति!

16-Aug-2025    5:52:28 pm    72    Anita nishad

 रायपुर: छत्तीसगढ़ अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 13 अप्रैल से 13 अक्टूबर 2025 तक जापान के ओसाका में आयोजित होने वाले वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और तेजी से विकास की कहानी प्रस्तुत करेगा। इस बड़े आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विशेष आमंत्रण मिला है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

एक्सपो का मुख्य विषय है “Designing Future Society for Our Lives” जिसमें “Saving Lives”, “Empowering Lives” और “Connecting Lives” उप-विषय शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भागीदारी न केवल राज्य की तकनीकी और सांस्कृतिक प्रगति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करेगी, बल्कि इसे औद्योगिक विकास के मानचित्र पर भी मजबूती से स्थापित करेगी।

वर्ल्ड एक्सपो को नवाचार और सतत विकास का वैश्विक मंच माना जाता है, जिसमें 160 से अधिक देश और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठन भाग ले रहे हैं। भारत की ओर से स्थापित “भारत मंडप” में योग, भरतनाट्यम, बॉलीवुड, और चंद्रयान मिशन को दिखाया जाएगा, जबकि छत्तीसगढ़ अपनी विश्वप्रसिद्ध ढोकरा कला और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) पहल के तहत अपनी अनूठी शिल्पकला के जरिए सबका दिल जीतने को तैयार है।

ओसाका के युमेशिमा आइलैंड पर छत्तीसगढ़ का स्टॉल भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के आमंत्रण पर लगाया जाएगा, जहां राज्य की आधुनिक प्रगति और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के सहयोग से भी काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "यह अवसर छत्तीसगढ़ के लिए वैश्विक औद्योगिक विकास के मानचित्र पर अपनी जगह बनाने का है। हम अपनी सांस्कृतिक और औद्योगिक उपलब्धियों को पूरी दुनिया के सामने पेश करेंगे।"