छत्तीसगढ़ : 22 से 24 जनवरी तक सभी संभागों में बरसेंगे बदरा.. बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

छत्तीसगढ़ : 22 से 24 जनवरी तक सभी संभागों में बरसेंगे बदरा.. बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

21-Jan-2022    3:29:57 pm    254    Ibtesam Deshmukh

 छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश के आसार बन हैं। रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो सभी संभागों में बारिश के आसार हैं। 22 से 24 जनवरी तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।