छत्तीसगढ़: आरपीएफ ने रेलवे के अवैध टिकट दलालों पर कसा शिकंजा... 15 दलालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार... कब्जे से करीब 2 लाख रुपए की 338 ई-टिकट बरामद...
बिलासपुर: बिलासपुर में रेलवे के अवैध टिकट दलालों पर आरपीएफ ने एक बार फिर से शिकंजा कसा है। वही पुलिस ने इस मामले में 15 दलालों को गिरफ्तार किया । साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
आप को बतादे की मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने आज ये कार्रवाई की है। वही कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 15 अवैध टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपए की 338 ई-टिकट बरामद किया गया है। इन सभी आरोपियों पर कुल 11 प्रकरण दर्ज किए है।

















