बीहीमाड़ा नरवा विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बैकुण्ठपुर विकासखंड के ग्राम दुर्गापुर में नरवा विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां दुधनिया, उमझर तथा दुर्गापुर क्षेत्र के कुल 2925 हेक्टेयर रकबा क्षेत्र को उपचारित करने बनाए गए 17 किमी लम्बाई के बीहीमाड़ा नाले पर बने स्टॉप डेम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद किया। गांव के किसान श्री राजेश ने बताया स्टॉप डेम बन जाने से उन्हें काफी फायदा हुआ है, जलस्तर ऊपर आया है जिससे खेती के लिए जलापूर्ति हो रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों को स्टॉप डैम से डायरेक्ट पम्प के माध्यम से पानी लेकर अपनी खेती बाड़ी को विकसित करने प्रेरित किया।*










-Banner.jpg)







