मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ का लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुआ में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ का लोकार्पण किया साथ ही परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी और चन्द्रदेव राय तथा विधायक धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर परिवहन विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा और अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा तथा मारुति सुजुकी के एमडी एवँ सीईओ के. आयुकावा भी उपस्थित थे ।

















