मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे कोरबा के ग्राम पंचायत चिर्रा, लगाई जन चौपाल, दिए करोड़ो के विकास कार्य की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे कोरबा के ग्राम पंचायत चिर्रा, लगाई जन चौपाल, दिए करोड़ो के विकास कार्य की सौगात

22-May-2023    7:50:49 pm    82    सावन कुमार- संपादक

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुंचे जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचायत के रीपा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया और महिला समूहों के कार्यों की सराहना की मुख्यमंत्री ने जन चौपाल के जरिए आम जनों से सीधा संवाद किया और प्रशासन की योजनाओं के संबंध में जनता से फीडबैक लिया साथ ही उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर अधिकांश समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं

रामपुर विधानसभा आगमन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों को करोड़ो की सौगात दी है आपको बता दें कि 71 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के रामपुर विधानसभा क्षेत्र  वासियों को दी है जिसमें कई कार्यक्रमों के शिलान्यास लोकार्पण एवं भूमि पूजन मुख्यमंत्री के हाथों किए गए हैं 
जन चौपाल के बाद मुख्यमंत्री समाज प्रमुखों से मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए जहां विभिन्न समाज के लोगों ने मुलाकात कर अपनी मांगों एवं समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा जिसमें मुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों की मांगों को संज्ञान में लेते हुए मौके पर ही सामाजिक भवन के लिए भूमि एवं धन राशि देने की घोषणा की है
मुख्यमंत्री 23 कोरबा जन चौपाल कार्यक्रम में उनके साथ मंच पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं क्षेत्रीय विधायक व कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे