मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बीजेपी के विधायक स्वर्गीय विद्या रतन भसीन के घर
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से वैशाली नगर के भाजपा विधायक विद्या रतन भसीन का 79 साल की उम्र में निधन हो गया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित दुर्ग जिले में शोक की लहर दौड़ गई विद्या रतन भशीन लगभग 3 महीने से बीमार थे, और गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे जिसके कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती थी उनका रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिनका 22 जून को निधन हो गया ।।।
आपको बता दें कि विद्या रतन भशीन दुर्ग जिले के वैशाली नगर से भाजपा के विधायक थे, 2018 में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी बदरुद्दीन कुरैशी को लगभग 20,000 वोटों से हराया था विद्या रतन भसीन 2009 और 2018 में विधायक रहे, तो वही एक बार भिलाई नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं विद्या रतन भशीन संघ के नेता माने जाते थे, उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही बीजेपी के और कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बीजेपी के तमाम विधायक लोकसभा और राज्यसभा के सांसद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता भी विधायक विद्या रतन भसीन को नम आंखों से विदाई देने पहुंचे थे, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विद्या रतन भशीन के घर पहुंचे जहां उन्होंने उनके परिवार को ढांढस बंधाया और स्वर्गीय विद्या रतन भसीन को श्रद्धांजलि दी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिजनों के साथ बैठकर चर्चा की और बेटियों की हिम्मत की दाद दी,आपको बता दें कि कल विद्या रतन भशीन की चिता को उनकी बेटी दिव्या भसीन ने मुखाग्नि दी थी उनकी सुपुत्री दिव्या भशीन का कहना है कि उनके पिताजी ने कभी भी लड़के और लड़कियों में कोई फर्क नहीं समझा उन्होंने हमेशा अपनी लड़कियों को जज्बे के साथ आगे बढ़ने की राह दिखाई तो वही उनके पिताजी की भी इच्छा थी कि जब भी उनकी मृत्यु होगी उनकी बेटियां ही उनकी चिता को मुखाग्नि दें, वही उनकी बेटी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया कि जामुल तक विद्या रतन भशीन के कार्यकाल में बनने वाली सड़क का नाम स्वर्गीय विद्या रतन भसीन मार्ग किया जाए ताकि इतने लंबे राजनीतिक जीवन के कैरियर में भशीन का नाम अमर रहे, जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर नाका से जामुल बोगदा तक की सड़क को स्वर्गीय विधायक विद्या रतन भसीन के नाम करने की घोषणा की।।।।

















