मुख्यमंत्री ने किया तुँहर सरकार, तुँहर द्वार योजना का वर्चुअल शुभारंभ परिवहन कार्यालय आये बिना मिलेगी 22 सेवाओ का लाभ
.jpg)
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां परिवहन विभाग अन्तर्गत डीएल और आरसी को आधार से इंटीग्रेट किया गया है। आवेदनकर्ता की जानकारी का आधार आथेेंटिकेशन के बाद परिवहन अधिकारियों के द्वारा परीक्षण कर अनुमोदित किया जाएगा। इस तरह अप्रूवल से आवेदकों को सुविधा होगी एवं विभागीय कार्य में तेजी आएगी। आधार आथेंटिकेशन से आवेदक का बायोमेट्रिक स्वतः ही परिवहन विभाग की सेवाओं हेतु प्राप्त हो जाएगा। इस नई व्यवस्था से परिवहन कार्यालयों में अनावश्यक रूप से लगने वाली भीड़ एवं बिचैलियों की वजह से आने वाली शिकायतों में अंकुश लगेगा, परिवहन कार्यालयों के काम काज में पारदर्शिता आएगी। संबंधित प्रमाण पत्र घर मंगाने के लिए सबसे पहले डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.परिवहन.

















