मुख्यमंत्री पहुँचे महाधिवेशन मे दुर्ग

मुख्यमंत्री पहुँचे महाधिवेशन मे दुर्ग

01-Jun-2025    5:06:52 pm    24    सावन कुमार- संपादक

दुर्ग के एक निजी होटल में चंद्रनाहू कुर्मी क्षेत्रीय समाज का महाधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस सम्मेलन का समापन आज हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रह
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सम्मेलन स्थल पर गज माला से आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए समाज के प्रति आभार प्रकट किया और सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि यह वही समाज है, जिससे भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष सरदार पटेल निकले। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर छत्तीसगढ़ सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के माध्यम से ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है और वैज्ञानिकों के सहयोग से नई तकनीकों को किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में खुलने जा रही मिलेट फैक्ट्री की जानकारी देते हुए बताया कि पहले जो कोदो-कुटकी सिर्फ गरीब किसानों का भोजन था, अब वह अमीरों की थाली में भी जगह बना चुका है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के तहत वे प्रदेश के जिलों का दौरा कर चुके हैं और डेढ़ साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत किया गया है। जो कार्य शेष हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।
उन्होंने महतारी वंदन योजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाएं इस योजना के पैसे का सदुपयोग कर रही हैं, जो सुनकर बहुत सुखद लगता है।महाधिवेशन में उन्होंने समाज के शिक्षित और कृषि में उन्नति कर रहे लोगों की सराहना की और कहा कि चंद्रनाहू कुर्मी समाज छत्तीसगढ़ के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने दुर्ग जिले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को लेकर कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इसमें और तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी छत्तीसगढ़ को लूटेगा, उस पर सरकार कार्यवाही करेगी।इस महाधिवेशन ने सामाजिक एकता, शिक्षा, कृषि और सुशासन के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया।।