हरीनभट्ठा के शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चे पोला पर्व पर मिट्टी से बनाए विविध सामाग्री
हरीनभट्ठा के शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चे पोला पर्व पर मिट्टी से बनाए विविध सामाग्री।
सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरिनभट्ठा के शासकीय प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले बच्चों ने आज पोला त्यौहार के अवसर पर अपने हाथों से मिट्टी के विभिन्न सामग्रियों का निर्माण किए जैसे नंदी बैल, पोला, चक्की (जाता), आदि का निर्माण किए।

क्षेत्र के जनपद सदस्य चन्द्र प्रकाश टोंडे स्कूल पहुंचे और नजारा देखकर अति प्रसन्न हुए, उन्होंने देखा कि स्कूली बच्चों द्वारा अपने हाथों से इस तरह के सामग्रियों का निर्माण किए है। जिसके लिए उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी।
साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार पोला पर्व की उन्होंने सभी को बधाई भी दी।

















