शौचालय के अभाव में बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
शौचालय के अभाव में बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित*
स्कूली बच्चों की समस्या माकड़ी ब्लाक के मंत्रीपारा बागबेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय की है।विद्यालय में पढ़ने वाले 19 बच्चों को शौचालय,बाउंड्री वाल,पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शौचालय के अभाव में बालिकाओं को काफी दिक्कत होती है

पढ़ाई के दौरान शौच के लिए घर जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही,वही बाउंड्री वाल के नहीं होने से हादसे का खतरा बना रहता है बच्चों को पानी के लिए सड़क पार कर मोहल्ले के हैंडपंप तक जाना पड़ता है।शिक्षकों ने अधिकारियों को अवगत भी कराया है पर समाधान नहीं हो पाया।

















