चिरिमिरी/एनसीपीएच क्लब ग्राउंड में दही हांडी का भव्य आयोजन/आकाश विश्वकर्मा एंड ग्रुप ने किया कार्यक्रम का आयोजन

चिरिमिरी/एनसीपीएच क्लब ग्राउंड में दही हांडी का भव्य आयोजन/आकाश विश्वकर्मा एंड ग्रुप ने किया कार्यक्रम का आयोजन

12-Sep-2023    1:18:12 pm    324    Ibtesam Deshmukh

हल्दीबाड़ी/चिरिमिरी:  श्री युवा जन्माष्टमी समिति हल्दीबाड़ी चिरिमिरी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फैन्सी ड्रेस और दही हांडी का भव्य आयोजन एनसीपी क्लब ग्राउंड में किया गया जिसमें फेनशी ड्रेस प्रतियोगिता में 71 प्रतिभागी थी तो वही  मटका फोड़ में 9 प्रति भागी ने भाग लिया। बतादे की कार्यक्रम स्थल लोगों से भरा पड़ा हुआ था लोगों ने कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया और कमेटी को बधाई भी दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग  विधायक डॉ विनय जायसवाल के तरफ से पहली मटकी  फोड़ने वाले को 31 हजार  और ट्रॉफी वही दूसरी मटकी फोड़ने वाले को पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के तरफ से 11 हजार का उपहार एवम विशेष सहयोग के रूप में शिवांश राजू जैन चंदन गुप्ता अभय जायसवाल लखन लाल श्रीवास्तव संजय सिंह अन्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ ।बतादे की इस मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन आकाश विश्वकर्मा एंड ग्रुप ने किया था। 



वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में:

प्रथम स्थान (Virat and group) godripara

दूसरा स्थान (Arush panday ) Haldibadi

तृतीय स्थान (Ayush Mishra and group) Haldibadi 
एवम मटकी फोड़ में
पहली मटकी 31000 ( Dhyali and group) Haldibadi
दूसरी मटकी 11000(सोनहत की टीम)