लम्बे समय से सट्टे का काम कर रहे अरविंद तिवारी पर चिरमिरी पुलिस की कार्रवाई

लम्बे समय से सट्टे का काम कर रहे अरविंद तिवारी पर चिरमिरी पुलिस की कार्रवाई

30-Sep-2022    3:40:53 pm    149    Sawankumar

एमसीबी/छत्तीसगढ़
 
 
आपको बता दें कि नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में अवैध सट्टे, जुएं, शराब, कबाड़ के बिक्री करने वाले व्यक्तियों पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उसके बावजूद भी हाईटेक तरीके से पुलिस से बच बचाकर अपना खेल जारी रखे हुए है। इशी कड़ी में अवैध सट्टा खिलाने वाले अरविंद तिवारी जोकि चिरमिरी पानी टंकी दफाई का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार यह लंबे समय से सट्टे का अवैध कारोबार करते आ रहा है जिस पर आज चिरमिरी पुलिस ने निगरानी रखते हुए आज कारवाही की है। उल्लेखनीय है कि पुलिस के इतने निगरानी के बाद भी आखिर यह अवैध कारोबारियों पर अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा। या यूं कहें तो कहीं ना कहीं पुलिस का खौफ इन कारोबारियों के मन से हट चुका है।फील हाल पुलिस अपने काम  पर तैनात  है। लगातार अवैध कारोबारियों पर चिरमिरी पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।