मुहआ शराब पर चिरमिरी पुलिस की कार्यवाही मुहआ शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ्तार
02-Apr-2024
4:43:06 pm
68
सावन कुमार- संपादक
आप को बता दे की पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह जिला मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर के द्वारा क्षेत्र में संचालित नशे के कारोबार एवं कारोबारियों एवं अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर अवैध कार्यो पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने के निर्देश दिये गये है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन पर पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान थाना चिरमिरी क्षेत्रांर्गत मुखबीर द्वारा सूचना मिला, कि सड़क दफाई हल्दीबाड़ी का रहने वाला राकेश केंवट एवं विवेक कुमार अपने मोटर सायकल में महुआ शराव रखकर विक्री करने हेतु गदबदी बैकुण्ठपुर की ओर से हल्दीबाड़ी चिरमिरी की ओर आ रहा है कि सूचना पर रेल्वे फाटक गेल्हापानी के पास घेराबंदी कर मोटर सायकल से आते हुये व्यक्तिों को रोका गया जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम राकेश केंवट पिता स्व. रामजी केंवट उम्र 23 वर्ष तथा विवेक कुमार पिता गुलाव राम पनिका उम्र 31

वर्ष दोनो निवासी सड़क दफाई हल्दीबाड़ी चिरमिरी का होना बताये जिन्हे मुखवीर सूचना से अवगत कराकर तलासी लेने पर मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति राकेश केवंट के हाथ में रखे झोला के अंदर 35 नग सफेद पारदर्शी पन्नीयां में भरा अवैध महुआ शराब मिला। जो आरोपियों के कब्जे से कुल 22.750 लीटर अवैध महुआ शराब की कीमत 4550/- रूपये एवं परिवहन कर रहे मोटर सायकल हीरो एच.एफ डिलक्स बिना नम्बर का कीमत 40000 /- रूपये कुल 44550/- रूपये को जप्त किया गया है। इसी प्रकार मुखबीर
द्वारा सूचना मिला, कि ग्राम गदवदी फाटपानी बैकुण्ठपुर का रहने वाला संतोष यादव बोरी में महुआ शराब रखकर अपने मोटर सायकल ग्लैमर से शराब विक्री करने हेतु लक्ष्मण झरिया रोड से होते हुये गेल्हापानी चिरमिरी की ओर आ रहा है कि सूचना पर मेन रोड लक्ष्मण झरिया जंगल के पास घेराबंदी कर मोटर सायकल से आते हुये व्यक्ति को रोका गया जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम संतोष यादव पिता स्व. रामलाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गदवदी फाटपानी थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया का होना बताये जिन्हे मुखवीर सूचना से अवगत कराकर तलासी लेने पर संतोष यादव के कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी के
अंदर 20 नग सफेद पारदर्शी पन्नीयां में भरा अवैध महुआ शराब मिला । जो आरोपी के कब्जे से कुल 13 लीटर अवैध महुआ शराव की कीमत 2600 /- रूपये एवं परिवहन कर रहे मोटर सायकल ग्लैमर नीलें रंग का क्रमांक सीजी 15 सीपी. 6657 कीमत 50000/- रूपये कुल 52600 /- रूपये को जप्त कर आरोपियों के
विरुद्ध थाना चिरमिरी में धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अमित कौशिक, सहा. उप निरी. शेष नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक संजय पाण्डेय, विश्वनाथ सिंह, सुरेश गौड़ आरक्षक अम्बुज सिंह, बाल करण कुजूर एवं जसप्रीत सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।