लंबे समय से गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया
आप को बता दे कि पुलिस महानिरीक्षक महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय जिलामनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के द्वारा नशे विरुद्ध अभियान के तहत अवैध कारोबारियों के विरूद्ध सक्त

कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर श्री निमेश बरैया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला एमसीबी. व
श्री पी.पी. सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन पर थाना चिरमिरी में दिनांक 11.02.2023
को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि न्यू टिकरापारा का नाण्डी उर्फ इशहाक कुरैशी अपने पास गांजा
रखकर बरतुंगा से इन्द्रानगर कब्रिस्तान की ओर अपने नीले रंग के स्कूटी से जा रहा है की सूचना पर
निरीक्षक के. के. शुक्ला थाना प्रभारी चिरमिरी द्वारा गठित टीम सउनि. धनसाय पैकरा, आर. 225 शाहिद

परवेज, आर. 514 हिरत राम के जाकर उक्त व्यक्ति को पकडकर नाम पता पूछने पर अपना पूरा नाम
व पता नाण्डी उर्फ इशहाक कुरैशी पिता स्व. रहमत उल्ला उम्र 40 वर्ष निवासी न्यू टिकरापारा गोदरीपारा
चिरमिरी थाना चिरमिरी जिला एमसीबी छ.ग. का होना बताया तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 05
किलो 166 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 51600 रुपये का प्राप्त हुआ जो की आरोपी द्वारा चिरमिरी
लाकर बेचना स्वीकार करने पर आरोपी का कृत्य धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत पाये जाने से
आरोपी को दिनांक 11.01.2023 को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
है। आरोपी काफी लम्बे समय से थाना क्षेत्र में गांजा की तस्करी एवं विक्रय करते आ रहा है जिसके
विरुद्ध थाना चिरमिरी में पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध कर चालानी कार्यवाही की गई है। इस सम्पूर्ण
कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक के०के० शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक धन साय पैकरा, प्र0आर0
संदीप बागीस, विश्वनाथ सिंह, आर० अम्बूज सिंह, शाहिद परवेज, हिरत सैनिक रामजी गुप्ता की
सराहनीय भूमिका रही।

















