चिरमिरी पुलिस का अवैध महुआ शराब पर बड़ा प्रहार, 10 दिनों में 8 आरोपी गिरफ्तार

चिरमिरी पुलिस का अवैध महुआ शराब पर बड़ा प्रहार, 10 दिनों में 8 आरोपी गिरफ्तार

16-Jul-2026    7:24:29 pm    71    सावन कुमार- संपादक

 चिरमिरी, एमसीबी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चिरमिरी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चिरमिरी पुलिस ने महज 10 दिनों के भीतर अवैध महुआ शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 32 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,400 बताई गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में गैयालाल, विजय कुमार खैरवार, सीता बखला, सुनीन, सरिता अहिरवार, प्रमाबाई, हरिश्चंद्र केवट सहित एक अन्य आरोपी के कब्जे से महुआ शराब बरामद की गई।
चिरमिरी पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।