नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने  भेजा  जेल

नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने भेजा जेल

19-Jul-2025    3:55:22 pm    212    सावन कुमार- संपादक

चिरमिरी - पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चन्द्रमोहन सिंह जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के द्वारा क्षेत्र में
संचालित अवैध कारोबार एवं अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर अंकुश लगाये जाने निर्देश
दिया गया है। जिसके पालन में मुखबीर सक्रिय किया जाकर आसूचना तंत्र से अवैध मादक पदार्थों के परिवहन / विक्रय
करने की सुचना प्राप्त होने पर नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन प्राप्त कर दिनांक
18.07.2025 को जरिये मुखबिर के सूचना प्राप्त हुआ कि दलगंजन दफाई छोटी बाजार का अजय पटेल अपने घर के
पास मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहा है सूचना पर हमराह एवं गवाह के मुखबीर के बताए स्थान दलगंजन दफाई
छोटी बाजार चिरमिरी में जाकर रेड कार्यवाही किया गया जहां पर संदेही व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना पूरा
नाम अजय पटेल पिता रतन लाल जाति पटेल उम्र 32 वर्ष सा० लोहड़ीपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 हा०मु०
दलगंजन दफाई छोटी बाजार चिरमिरी का होना बताया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराते हुये आरोपी अजय पटेल
का विधिवत् गवाहों के समक्ष तलाशी लेने आरोपी अजय पटेल के कब्जे से एक प्लास्टिक पन्नी में रखा हुआ मादक
पदार्थ गांजा बरामद हुआ । बरामद हुये मादक पदार्थ गांजा का तौल कराने पर 720 ग्राम गांजा कीमती 7200 रूपये का
होना पाया गया। बरामद मादक पदार्थ गांजा को गवाहो के समक्ष जब्त कर प्रकरण के आरोपी अजय पटेल पिता रतन
लाल जाति पटेल उम्र 32 वर्ष सा0 लोहड़ीपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 हा०मु० दलगंजन दफाई छोटी बाजार
चिरमिरी को दिनांक 01.08.2025 को गिरफ्तार कर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 158/25 धारा 20 बी
एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चिरमिरी उप निरीक्षक आर. एन. गुप्ता, सहा.उप निरी. नयन साय
पैकरा, बलराम चौधरी, प्रधान आरक्षक भगत सिंह आरक्षक अमित गुप्ता, रुबेन लकड़ा, भुवनेश्वर, कमलेश, अमित
गुप्ता महिला सैनिक लेखा प्रजापति शामिल रहे।
थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार व कारोबारियों पर सतत् निगाह रखा जाकर उनके विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्यवाही
किया जा रहा है।