अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंचायत कटिया मे नगर भ्रमण

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंचायत कटिया मे नगर भ्रमण

23-Jan-2024    1:10:10 pm    151    संजय गुप्ता- जय नगर पर्सा बाद

 अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंचायत कटिया मे नगर भ्रमण।

(जय श्री राम के जयकारे से गूंजा कटिया पंचायत)
रांची एक्सप्रेस संवाददाता जयनगर।
जयनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत कटिया में राम जानकी मंदिर से भव्य झांकी एवं गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। राम जानकी मंदिर से झांकी निकालकर  देवी मंडा पहुंच कर पूजा अर्चना कर परसाबाद बाजार होते हुए स्टेशन रोड से नगर भवन करते हुए राम जानकी मंदिर पहुंचे। नगर भ्रमण के दौरान जुलूस में शामिल सभी महिलाएं बच्चे बूढ़े भगवा वस्त्र पहनकर हाथों में झंडा लेकर जय श्री राम जय माता दी जय भोलेनाथ जय कारे लगाते हुए काफी उत्साहित दिख रहे थे। जुलूस में शामिल जिला परिषद केदारनाथ यादव स्थानीय मुखिया रेखा देवी भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी मुखिया प्रतिनिधि हिंद किशोर राम गोलू राय चन्दन यादव
विकाश राय
सागर शाव
अजित पंडित
सज्जन पासवान
नीरज ठाकुर 
प्रिया यादव 
पवन यादव काफी संख्या में ग्रामीण महिला बच्चे बूढ़े उपस्थित थे