संकुल श्रोत केंद्र लोहारडीह में पढई तुंहर दुआर 2.0 के अंतर्गत संकुल स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
रिपोर्ट - लोकनाथ खूंटे
संकुल श्रोत केंद्र लोहारडीह में पढई तुंहर दुआर 2.0 के अंतर्गत संकुल स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माँ सारदा के छाया चित्र में दीप प्रज्वलित संकुल प्रभारी सम्मानिया नेहा सिंह जी के द्वारा कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया।जिसमे संकुल के सभी विद्यालय के बच्चो ने भाग लिया।
बच्चो के लिए पांच स्तर के कौशल गणित, विज्ञान, हस्तपुस्तिका निर्माण के रूप में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ईश् प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि हाई स्कूल प्राचार्य सम्मानिया श्रीमती नेहा सिंह जी तथा विशिष्ठ अतिथि उपसरपंच लोहारडीह होरीलाल साहू जी व विशेष अतिथि के रूप में तथा निर्णायक मंडल पुरन साहू, बुद्धप्रकाश मेश्राम, जीवन प्रकाश जेन्द्रे, रामशंकर शर्मा, सत्येंद्र मिश्रा, दीपक मिश्रा, प्रतियोगिताओ के बाद विजयी बच्चो को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों के द्वारा उद्बोधन में बच्चो के उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेडना प्रदर्शित किया गया।
ईश् प्रतियोगिता में गणित कौशल में प्रथम-कु ख़ुशी कक्षा 4थी प्रा शा परसापनी, पठन कौशल में व्योम ध्रुव कक्षा 5वीं प्रा शा परसापनी, हस्तपुस्तिका में प्रथम प्रा शा बंजारी,व प्रा शा बंसिवनी तथा विज्ञान कौशल में प्रथम योगेश कक्षा 5वीं प्रा शा बंजारी ने बाजी मारी। तथा आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक देवेंद्र मिर्चे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर देवराज सेन, एस पी मरकाम, मुकेश ध्रुव, अनीता एक्का, श्री दुष्यन्त सिन्हा, श्रीमती दुर्गा साहू, का विशेष सहयोग रहा।

















