'रन फॉर सीजी प्राइड' को कल सीएम भूपेश दिखाएंगे हरी झंडी...स्वाभिमान और गर्व' के लिए दौड़ेगा छत्तीसगढ़...

'रन फॉर सीजी प्राइड' को कल सीएम भूपेश दिखाएंगे हरी झंडी...स्वाभिमान और गर्व' के लिए दौड़ेगा छत्तीसगढ़...

13-Dec-2021    11:02:41 pm    36    Ibtesam Deshmukh

रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के आगामी 17 दिसंबर को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर और संस्कृति की समृद्धि की दिशा में नई पहल कर राज्य सरकार ने एक नया छत्तीसगढ़ मॉडल देश-दुनिया के सामने रखा है। इससे छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की नई अलख जगाई है। ऐसे मौके पर 14 दिसबंर 2021 को 'रन फॉर सीजी प्राइड' (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरा छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की दौड़ लगाएगा।