CM साय ने टोक्यो के लिटिल इंडिया पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन किया
रायपुर/जापान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बापू का शांति और सद्भाव का अमर संदेश केवल भारत तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
जापान में निवेश और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से छत्तीसगढ़ की वैश्विक साझेदारी को मजबूती
मुख्यमंत्री साय ने जापान प्रवास के दौरान JETRO के साथ उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें छत्तीसगढ़ में निवेश, तकनीकी सहयोग और आधारभूत विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने राज्य की निवेश-अनुकूल नीतियों, स्टार्टअप्स को मिले समर्थन और रोजगार सृजन पर जोर दिया।
साथ ही, उन्होंने टोक्यो में आयोजित “Deep Space – To the Moon and Beyond” अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए महत्वपूर्ण है, जो राज्य को वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था से जोड़ेगा।
जापान में बसे भारतीय समुदाय से बातचीत में मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश और विकास के अवसरों से अवगत कराया, जबकि भारतीय समुदाय ने राज्य और जापान के बीच मजबूत संबंध बनाने का आश्वासन दिया।









-Banner.jpg)








