CM विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का किया भव्य उद्घाटन, बैंकिंग सेवाओं का विस्तार तेज

CM विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का किया भव्य उद्घाटन, बैंकिंग सेवाओं का विस्तार तेज

19-Aug-2025    6:51:37 pm    24    Anita nishad

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा, एटीएम और डिपॉजिट मशीन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने बैंक कर्मचारियों, नवा रायपुर के नागरिकों और अधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्तीय समावेशन ने नई ऊँचाइयां छुई हैं। अब योजनाओं का पैसा सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और लीकेज की समस्या कम हुई है। उन्होंने बस्तर और सरगुजा अंचलों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार को सरकार की प्राथमिकता बताया।

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अच्छा प्रशासन चल रहा है और आने वाले समय में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने बैंकों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।