सीएम विष्णुदेव साय को ऐतिहासिक चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रायगढ़ जिले में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक चक्रधर समारोह में भाग लेने के लिए औपचारिक आमंत्रण प्राप्त हुआ है। रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने यह आमंत्रण उन्हें गणेश मेला के दौरान सौंपा।
चक्रधर समारोह रायगढ़ का एक प्रतिष्ठित वार्षिक सांस्कृतिक एवं संगीत महोत्सव है, जिसकी शुरुआत महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में की गई थी। यह आयोजन भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और लोककलाओं को प्रोत्साहित करने और संरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है।
मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए समारोह की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "चक्रधर समारोह में हर वर्ष देशभर से प्रतिष्ठित कलाकार भाग लेते हैं और शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य तथा लोककलाओं की अद्भुत प्रस्तुतियाँ देते हैं। यह आयोजन रायगढ़ ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत के सांस्कृतिक जीवन के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।"
मुख्यमंत्री ने आयोजकों को इस समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।










-Banner.jpg)







