बस्तर के उज्ज्वल सितारे अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले CM विष्णुदेव साय

बस्तर के उज्ज्वल सितारे अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले CM विष्णुदेव साय

24-Aug-2025    2:15:17 pm    10    Anita nishad

 

रायपुर/जापान। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने टोक्यो प्रवास के दौरान बस्तर के प्रतिष्ठित सपूत और जापान की BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर अविनाश तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।

अविनाश तिवारी, जो तोकापाल, बस्तर के निवासी और नवोदय विद्यालय बारसूर, दंतेवाड़ा के पूर्व छात्र हैं, आज जापान की एक बड़ी कंपनी में महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री साय ने इस मुलाकात को अत्यंत विशेष और गर्व का अवसर बताया।

अविनाश तिवारी ने अपनी प्रेरक यात्रा साझा करते हुए छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और विकास की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, उद्योगों के लिए आधारभूत संरचना और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “प्रदेश का यह सपूत विश्व पटल पर बस्तर के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहा है। ऐसे प्रतिभाशाली युवा छत्तीसगढ़ के विकास में अहम योगदान देंगे।”

यह मुलाकात छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं और वैश्विक मंच पर उनके योगदान की एक प्रेरणादायक मिसाल है।