कलेक्टर धावड़े ने स्वावलंबन रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा - दिव्यांगजनों को योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित करें दिव्यांगजनों के बनेंगे यूडीआईडी, शासन की योजनाओं का लाभ लेने में एक ही दस्तावेज होगा काफी
कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने आज जिला कलेक्टोरेट परिसर में स्वावलंबन रथ मोबाईल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वावलंबन रथ के माध्यम से शासन की अभिनव पहल के तहत यूडीआईडी यानि विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जायेगी, साथ ही दिव्यांगजनों के घर-घर जाकर यूडीआईडी बनवाने पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेजों का ऑफलाईन व ऑनलाईन संकलन किया जायेगा। यूडीआईडी बनने से दिव्यांगजनों को दस्तावेजों की बहुप्रतियों को बनाने, रख-रखाव करने तथा बहुत सारे दस्तावेजों को साथ ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। भविष्य में विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करने हेतु विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र दिव्यांग की पहचान और सत्यापन के लिए एकल दस्तावेज के रूप में स्वीकार्य होगा। स्वावलंबन मास को सफल एवं परिणाम मूलक बनाने के लिए कलेक्टर श्री धावड़े द्वारा सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है।
- जिला कार्यालय समाज कल्याण, जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय अथवा स्वयं यू.डी.आई.डी पोर्टल में ऑनलाईन माध्यम से पंजीयन कर कार्ड बनाया जा सकता है।
- यू.डी.आई.डी कार्ड प्राप्ति हेतु आधार कार्ड, वैध पहचान पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगता दर्शित नवीनतम कलर फोटो की आवश्यकता होगी। समाज कल्याण विभाग में प्रस्तुत करने पर भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जायेगी।
- दिव्यांगजनों के विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए जनपद पंचायत, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाडी कार्यकर्ता, मितानिन को माध्यम से कार्यालय समाज कल्याण विभाग में प्रस्तुत करने पर भी रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। दिव्यांगजन यू.डी.आई.डी कार्ड बनवाने हेतु swavlamban.udidcard.gov.

















