कलेक्टर धावड़े ने स्वच्छता रथ को दिखाई हरी झंडी’ 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर स्वच्छता पखवाड़ा,

कलेक्टर धावड़े ने स्वच्छता रथ को दिखाई हरी झंडी’ 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर स्वच्छता पखवाड़ा,

15-Sep-2021    3:31:50 pm    92    Sawankumar

कोरिया - कलेक्टर श्याम धावड़े एवं सीईओ जिला पंचायत  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को रवाना किया। 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कक जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2021 के दौरान ष्सत्याग्रह से स्वच्छाग्रहष् रथ यात्रा से स्वच्छता के प्रचार-प्रसार का आयोजन जिले के पांचों विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जाना है। स्वच्छता रथ में ओडीएफ स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान अंतर्गत गंदा जल प्रबंधन, ग्राम में पेयजल स्त्रोतों के पास सोख्ता गड्ढा का निर्माण जन सहयोग से किया जाना है जिससे गंदे पानी का निपटान के साथ साथ भू-जल स्तर बढ़ेगा। सभी घरों में निर्मित शौचालयों का सपरिवार उपयोग करने तथा जहां शौचालय की मरम्मत की आवश्यकता हो वहां स्वयं से हितग्राही के द्वारा शौचालय का मरम्मत किया जावेगा। ग्राम पंचायतों के नवीन परिवारों में जिसके घरों में शौचालय नहीं है, वे
स्वयं से शौचालय का निर्माण करने के लिये पंचायत भवन में आधार कार्ड जमा करें। कचरा प्रबंधन तथा प्लास्टिक पॉलीथीन का उपयोग पूर्णतः बंद करने हेतु प्रचार-प्रसार का कार्य स्वच्छता रथ द्वारा किया जावेगा।

’17 सितम्बर को वृहद स्वच्छता श्रमदान’
आज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत ही शासन के निर्देश अनुसार 17 सितम्बर को वृहद स्तर पर स्वच्छता श्रम दान दिवस का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत को सभी विकासखण्डों में भी श्रमदान का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय स्वच्छता श्रमदान हेतु पर्यटन स्थल अमृतधारा क्षेत्र का चयन किया गया है। जहां सुबह 7.30 बजे से समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वच्छता कर श्रमदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री धावड़े ने इस स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।