कलेक्टर कोरिया, एवं शिक्षा अधिकारी से नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने की मांग

कलेक्टर कोरिया, एवं शिक्षा अधिकारी से नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने की मांग

04-Jan-2023    3:11:07 pm    119    Sawankumar

कोरिया/छत्तीसगढ़

आपको बता दें कि जिले में अत्यधिक ठंड के मौसम को देखते हुए नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कलेक्टर कोरिया एवं शिक्षा अधिकारी से निवेदन किया है कि जिले में अत्यधिक ठंड एवं कोहरे के कारण विद्यालय जाने में छोटे-छोटे बच्चों विद्यार्थियों को अत्यधिक परेशानी हो रही है वही मौसम के अचानक बदलाव  ठंड के बढ़ जाने से स्वास्थ्य खराब हो रहा है नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने समस्त कोरिया जिला के शासकीय अर्ध शासकीय स्कूलों का अवकाश घोषित करने की मांग की है ताकि बच्चे एवं विद्यार्थी ठंड से बच सकें और होने वाली बीमारियों से दूर रहें नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह जनकल्याण विकास एवं समाज के सामाजिक कार्यों में अपना योगदान बराबर देती है।