फ़ूड पॉइज़न की खबर लगते कलेक्टर पहुँचे पिथौरा सभी के बेहतर इलाज के दिए निर्देश सभी ख़तरे से बाहर
महासमुंद ज़िले के पिथौरा विकासखंड के समीप के ग्राम अंसुला में दशगात्र भोज खाने से बच्चों सहित कुछ लोग फ़ूड पॉइज़न हो गया है।सभी प्रभावितों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है। महासमुंद कलेक्टर श्री डोमन सिंह जानकारी मिलते ही पिथौरा पहुँच गए । उन्होंने फ़ूड पॉइज़न से प्रभावित बच्चों और लोगों से बातचीत कर स्वास्थ्य का हालचाल पूछा । चिकित्सकों को सभी के बेहतर उपचार करने कहा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्री आकाश छिकारा और एसडीएम पिथौरा भी मौक़े पर थे।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर अंसुला प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक दिलीप साहू की माताजी के निधन के बाद आज दोपहर दशगात्र के अवसर पर भोज करने अंसुला सहित आसपास के ग्रामीण एवम बच्चे भी शामिल हुए।भोजन के कुछ देर बाद अचानक एक के बाद एक शामिल ग्रामीण एवम बच्चों को दस्त होने लगे।कुछ को उल्टियां भी होने लगी थी।इसके बाद आनन फानन में बच्चों एवम ग्रामीणों को पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया ।मिली जानकारी में भोज में फुटू (मशरूम)भी बनाया गया था।शायद इसी से फ़ूड पॉइज़निंग की संभावना जतायी जा रही है । स्थानीय डॉक्टर उपचार में लगे है ।अब तक 46 ग्रामीणों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है इनमे 8 एडल्ट एवम बाकी सभी 6 से 8 साल उम्र के बच्चे है।इनमें कुछ दस्त एवम कुछ उल्टी होने की शिकायत थी । सभी का उपचार जारी है।सभी खतरे से बाहर है।डॉक्टरों द्वारा मरीजो को घर वापस जाने की भी अनुमति दे दी गयी है।कुछ लोग एहतियातन रुके है।
स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम उक्त मामले में उपचार हेतु जुटी है।अभी और मरीजो के आने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने ज़रूरी होने पर ज़िला मुख्यालय से भी डॉक्टरों की टीम पिथौरा बुलाने के निर्देश दिए है । कलेक्टर पूरी स्थित पर पिथौरा रहकर नज़र रखें है । बच्चों और लोगों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है ।ख़तरे की कोई बात नही है ।

















