धान उपार्जन केंद्र बंजारीडांड में धान उठान की कमी से चिंतित समिति प्रबंधक अब तक मात्र 13 प्रतिशत धान उठाव
कोरिया,आपको बता देंगे छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में जमकर धान खरीदी हो रही है जहां किसान बड़ी संख्या में अपने धान को उपार्जन केंद्रों में बेच रहे हैं। कोरिया जिले में लगभग अगर बात करें तो 22 उपार्जन केंद्र है जिसमें से अगर उठान की बात करें तो अभी अधिकतम उपार्जन केदो में 50% उठान हो चुका है लेकिन कुछ ऐसे उपार्जन केंद्र हैं जहां उठाओ की प्रतिशत बहुत ही काम है।बात करे उपार्जन केंद्र बंजारीडांड का जहां पर अभी तक जिले में सबसे कम उठान हुआ है मात्र 13 प्रतिशत उठान हुआ कुल अभी तक, 13100.00 क्विंटल अभी तक धान खरीदी की गई जिसमें

से मात्र,1810 क्विंटल धान का उठाव हुआ। जिसको लेकर समिति प्रबंधक और वहां के कर्मचारी काफी परेशान है।समय से उठान नहीं हो रहा है और उपार्जन केंद्र में रखने की व्यवस्था भी कम कम है। उपार्जन केंद्र समिति प्रबंधक परेशान है। अवि आगे भी धान खरीदी का लक्ष्य बाकी है। लगातार किसान अपने धरो से धान लेकर उपार्जन केन्द्र पहुँच रहे है। ऐसे में उठान नहीं होने से उनको सही तरीके से रखरखाव करना बड़ा ही मुश्किल है। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में मौसम का अभी परिवर्तन देखा जा रहा कई जगह बारिश हो रही है।और बादल की स्थिति को देखते हुए प्रबंधक काफी परेशान है। उनका यही कहना है कि जिले में अभी तक लगभग अधिकतर उपार्जन केदो में 50% तक धान की उठाई हो चुकी है लेकिन हमारे यहां अभी तक 13% ही उत्थान हुआ है जिससे हम काफी चिंतित हैं। हम चाहते है कि जितना जल्दी उठान हो जाए ताकि किसानों को धान सुरक्षित राइस मिलों में पहुंच जाए और सरकार को किसी प्रकार का नुकसान ना हो। फिलहाल आगे देखने वाली बात यह होगी कि सरकार उठान को लेकर किस प्रकार से अपनी रणनीति तय करती है










-Banner.jpg)







