गांधी के जन्मदिवस पर जिले के सभी विधानसभाओं में कांग्रेस का भरोसे की यात्रा

गांधी के जन्मदिवस पर जिले के सभी विधानसभाओं में कांग्रेस का भरोसे की यात्रा

02-Oct-2023    10:59:55 am    99    Ibtesam Deshmukh

जिला कांग्रेस में बैठक कर लिया गया निर्णय
बलौदाबाजार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निदेश पर जिले के सभी विधानसभाओं में भूपेश सरकार के शानदार 5 साल की जनहितकारी कार्यो व योजनाओं को लेकर कांग्रेस द्वारा भरोसा यात्रा आज गांधी जयंती के अवसर पर निकाली जाएगी जो विधानसभा बलौदाबाजार, भाटापारा व कसडोल के अलग-अलग जगहों से लगभग 30 से 35 किलोमीटर की यात्रा होगी। इस सम्बंध में विगत दिनों जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर  की अध्यक्षता में वरिष्ठ काँग्रेसजनों व पदाधिकारियों की बैठक कर यात्रा की सफलता के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जिला  उपाध्यक्ष  चन्द्रकुमार साहू ने बताया कि भरोसा यात्रा के माध्यम से कांग्रेस की भरोसे की सरकार की 5 सालों की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम होगा जिसमें सफलता पूर्ण भरोसे की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की जानकारी और आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार को पुनः लाने के लिए कांग्रेस की तैयारी को लेकर भरोसे की इस यात्रा का शुभारंभ प्रत्येक विधानसभा के अलग-अलग स्थानों से प्रारंभ होगा, जिसमे बलौदाबाजार के सोमनाथ मंदिर से प्रारंभ होगा।
भाटापारा विधानसभा की यात्रा सिंगारपुर से प्रारंभ होगा। कसडोल विधानसभा की यात्रा पलारी से प्रारंभ होगा और सभी यात्राओं में निर्धारित रुट चार्ट के अनुसार गॉंवों में नुक्कड़ सभा की जाएगीजहां प्रमुख वक्ताओं का संक्षिप्त उदबोधन होगा जिसमें कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए पिछले वादों और मजबूत इरादों की सफलता की जानकारी देंगे साथ जन सामान्य के बीच पहुंचकर प्रदेश में अबकी बार 75 पार के संकल्प के साथ चुनावी समर में उतरे प्रत्याशी को जितवाने की अपील करेंगे और जन आशीर्वाद से पुनः लोगों का भरोसे पर खरे उतरेंगे कांग्रेस पार्टी द्वारा पुनः यह भरोसा दिलाया जाएगा।