भाटापारा विधानसभा के लिए कांग्रेस से प्रत्याशी इंद्रा साव सिमगा नगर आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ

भाटापारा विधानसभा के लिए कांग्रेस से प्रत्याशी इंद्रा साव सिमगा नगर आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ

19-Oct-2023    10:21:41 pm    114    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

छत्तीसगढ़ के लगभग 83 विधानसभाओं के लिए कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है जिसमें भाटापारा विधानसभा से इंद्रा साव को प्रत्याशी घोषित किया जिनका आज भाटापारा से दामाखेड़ा सिमगा आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा सिमगा नगर के चौक चौराहा पर जगह-जगह फूल बरसाए गए मालाएं पहनाई गई आतिशबाजी एवं भरपूर उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया 
विधानसभा में जैसे ही लोगों को यह मालूम पड़ा कि भाटापारा विधानसभा कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में इंद्रा साव  का नाम आया तब से ही पूरे भाटापारा विधानसभा में खुशी का माहौल बन चुका था।लोगों ने खुशनुमा माहौल बनाकर दिखाए आज भाटापारा  सिमगा नगर में जगह-जगह  इंद्रा साव का भव्य स्वागत हुआ कई समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया आशीर्वाद दिए शुभकामनाएं दिए बधाई दिए साथ ही साथ लोगों ने इंद्रा साव की छवि की खूब सराहना भी किए इसी तारतम्य मे  एस सी एस टी  ओबीसी के प्रतिनिधियों ने भी माला पहनकर उनको बधाई दी है ।
इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, अबकी बार 75 पार का नारा लगाए। इंद्रा साव का जगह-जगह मंदिरों में मत्था टेक गया परमात्मा से आशीर्वाद लिया गया।जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चंद्र कुमार साहू. रामबिलास साहू. हिरेन्द कोसले. हेमलाल साहू.  हीरालाल साहू.  जीतराम साहू.  बाबू लाल साहू.  पप्पू अली .  कमलेश साहू.  गोलू साहू.  जिला सदस्य रमेश घृतलहरे. पूरन देवांगन.  गंगा ओगरे. दिनेश साहू. आशु साहू.  राहुल साहू.  तुषार मानिकपुरी. देवनारायण बांधे. विवेक यदु. गोविन्द साहू.  कार्यकर्ता के साथ काफी संख्या में कांग्रेसी एवं नगरवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।