बी ई ओ कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव
धमतरी ब्लॉक कांग्रेस ने बी ई ओ कार्यालय का किया घेराव युक्तियुक्तकरण को लेकर ..दरअसल राज्य सरकार ने युक्तियुक्तकरण करने का फैसला जब से लिया है तब से विपक्ष किसी न किसी रूप से सरकार को आड़े हाथ ले रहा ..कांग्रेस ने आरोप लगाया की शासन ने निजी स्कूलों को लाभ पहुंचाने के लिए युक्तियुक्तकरण कर रहा है

.वही स्कूलों को मर्ज किया जा रहा जो शिक्षको के अधिकार से खिलवाड़ होना बताया ..बता दे जनपद कार्यालय से लेकर बीओ दफ्तर तक कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताते हुए बीओ कार्यालय का घेराव किया इस बीच सुरक्षा बलो से झूमाझटकी होते हुए बेरिकेट तोड़ा ... अगर इस प्रदर्शन से मांग पूरी नहीं होते तो आगे इससे भी उग्र होकर जिला स्तरीय आंदोलन करने की चेतावनी दी है बहरहाल बीओ ने ज्ञापन को शासन तक पहुंचने की बात कही है वही एक भी स्कूल को मर्ज नही किया गया है जहा स्टूडेंट काम है वहा शिक्षक का संख्या ज्यादा है उसे मर्ज किया गया जो नियमनुसार ठीक होना बताया ..

















