कांग्रेस विधायक ने उठाया घटोई डैम में प्रभावित व्यक्तियों के मुआवजा का मामला

कांग्रेस विधायक ने उठाया घटोई डैम में प्रभावित व्यक्तियों के मुआवजा का मामला

26-Jul-2022    12:48:53 pm    97    Ibtesam Deshmukh

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के केकराभाट और कबारीपाली के घटोई डैम में प्रभावित व्यक्तियों के मुआवजा राशि का मामला उठाया। इस पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुआवजा राशि नहीं मिलने की बात स्वीकार की है

जवाब देते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि चंद्रपुर विधानसभा के केकराभाट और कबारी पाली के घटोई डैम में प्रभावित सभी किसानों को मुआवजा राशि नहीं दी गई है। 6 किसानों का मुआवजा बाकी है। मुआवजा एक जटिल प्रक्रिया है, इसकी प्रकिया जारी है।इस मामले की गंभीरता देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास मंहत ने 40 साल पुराने मामले में प्रभावितों को मुआवजा दिलवाने के निर्देश दिए हैं।