कांग्रेस ने जारी की अपने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जानिए किस क्षेत्र से कौन से होंगे उम्मीदवार

कांग्रेस ने जारी की अपने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जानिए किस क्षेत्र से कौन से होंगे उम्मीदवार

15-Oct-2023    11:24:48 am    380    सावन कुमार- संपादक

कांग्रेस ने जारी की अपने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। तीस उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपमुख्यमंत्री  टी
एस सिंह देव, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे,खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पर्यटन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, पीडब्ल्यूडी मंत्री रुद्र गुरु, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत,विधानसभा उपाध्यक्ष विक्रम मांडवी,को शामिल किया गया है। राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के सामने कांग्रेस ने बड़ा गांव चलते हुए गिरीश देवांगन को खड़ा किया है जो निश्चित तौर पर रमन सिंह को चुनौती देते हुए नजर आएंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस ने बस्तर पर भी अपनी रणनीति के तहत काम करते हुए स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के बेटे छवेंद्र कर्म को टिकट दिया है कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन मरकाम और भूपेश बघेल सरकार में  पंचायत मंत्री रहे मोहन मरकाम को भी टिकट मिल चुका है।
 
इसके साथ-साथ कहीं नए चेहरे को भी मौका दिया है खासतौर पर बस्तर क्षेत्र में सरगुजा क्षेत्र में आदिवासी सीटों पर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उन नाम की लिस्ट जारी की है,जिन नाम को लेकर पहले से आम सहमति बनी हुई थी।  कोई बगावत की संभावना भी नहीं थी। नाम कि पहले लिस्ट जारी हुई है जिसको लेकर किसी भी प्रकार की बगावत की आशंका नहीं थी। आंदोलन के स्थान कांग्रेस में चल रही है लेकिन कांग्रेस ने अपनी रणनीति जरूर बदली है और इस बार उम्मीदवारों को बैठक लेकर समझाया जा रहा है कि अगर आपका नाम टिकट में शामिल नहीं होता है तो आप पार्टी की सेवा कीजिए सरकार बनाने में साथ दीजिए और ऐसा दिखाई देता है कि कांग्रेस अपनी इस रणनीति में कामयाब भी हो रही है