सिमगा में सचिन पायलट का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत
सिमगा में सचिन पायलट का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत।
वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में आज बिलासपुर जाते समय एआईसीसी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का सिमगा में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया।

सुनील माहेश्वरी ने कहा कि बिलासपुर में कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता उपस्थित हो रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है, साथ ही भाजपा द्वारा वोट चोरी का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सबकुछ देख व समझ रही है।

















