कोरिया आबकारी की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही,14 दिन के रिमांड पर एक आरोपी जेल दाखिल

कोरिया आबकारी की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही,14 दिन के रिमांड पर एक आरोपी जेल दाखिल

20-Jun-2026    4:44:39 pm    51    सावन कुमार- संपादक

कोरिया, 20 जून 2026/* कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही करने आबकारी विभाग को निर्देशित किया है। 


जिला आबकारी  आबकारी टीम ने कसरा क्षेत्र में सघन गस्त कर एक आरोपी को 7 लीटर शराब बेचते हुए पकड़ा और उसकी 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है

 कंट्रोल रूम में पदस्थ सहायक आबकारी अधिकारी  को मुखबिर से जानकारी मिली कि ग्राम कसरा में लखन रुपसाय भारी मात्रा में महुआ शराब को पाऊच में पैक कर 100 रुपये और बोतल को 200 रुपये की दर से बिक्री किया जा रहा है, उन्होंने तत्काल टीम के साथ पहुंचकर छापा मार कार्रवाई की जिसमें जेरिकेन एवं पाऊच बोतलों में भरी हुई 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी लखन रूपसाय के विरुद्ध प्रकरण धारा 34/2 आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर न्यायालय बैकुंठपुर में प्रस्तुत किया गया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जिला जेल बैकुंठपुर भेजा गया है।

*नदी नाले अवैध महुआ शराब विक्रेता के लिए है वरदान*
आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि अवैध शराब तस्कर नदी नालों के किनारे में महुआ लहान को सड़ाते हैं। फिर शराब बनाते हैं। महुआ जल्द सड़े जिसके लिए सोहागा, रानू गोली व यीस्ट आदि घातक रासायनिक का भी इस्तेमाल करते हैं। जो किडनी लीवर को डैमेज करने के लिए सेहत
के लिए घातक साबित होते हैं। गांव गांव में सस्ती दर में शराब उपलब्ध होने से शराबी इसी शराब का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जबकि ऐसी शराब से कई लोगों की जान भी चली गई है।