कूली ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा, 2 दिन में वर्ल्डवाइड 250 करोड़ की बम्पर कमाई से मचाई धूम!
नई दिल्ली: रजनीकांत की फिल्म कूली ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। आलोचकों के मिले-जुले रिएक्शन के बावजूद, फिल्म ने ओपनिंग डे पर इंडिया में 55 करोड़ से अधिक की कमाई कर धमाकेदार शुरुआत की।
विदेशी बाजारों में भी इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज के सिर्फ दो दिनों में कूली ने वर्ल्डवाइड लगभग 250 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है, जो कि प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 के दो दिनों के रिकॉर्ड 222 करोड़ को पीछे छोड़ देता है।
खास बात यह है कि कूली की विदेशी कमाई भी 103.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। सिंगापुर में तो एक कंपनी ने वर्कर्स को फिल्म देखने के लिए पेड हॉलिडे तक दिया, जो फिल्म की लोकप्रियता का जीता जागता सबूत है।
फिल्म के सफल होने का बड़ा कारण निर्देशक लोकेश कनगराज की रणनीति मानी जा रही है, जिन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय कलाकारों को एक साथ लाकर एक जबरदस्त एक्शन-पैक्ड फिल्म बनाई है। साथ ही आमिर खान का खास कैमियो भी फिल्म को हिंदी दर्शकों में लोकप्रिय बनाने में मददगार साबित हुआ है।
इस सफलता ने कूली को केवल भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक बड़ा नाम बना दिया है, जिससे यह साबित होता है कि रजनीकांत की स्टार पावर और लोकेश कनगराज के निर्देशन का जादू दोनों साथ मिलकर कमाल कर रहे हैं।

















