कोरोना की रफ्तार हुई बेलगाम...नए केस 1 लाख के पार...
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,17,100 नए केस सामने आए हैं. गुरुवार को तुलना में 28.8% ज्यादा केस मिले हैं. बुधवार को देश में कोरोना के 90 हजार से ज्यादा नए केस मिले थे. भारत में 7 महीने बाद 1 लाख के पार नए केस आए हैं. इससे पहले 6 जून को एक लाख के पार केस गए थे.

















