छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ फिर से बड़ा...एक ही परिवार के 6 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित...प्रदेशभर में 39 मरीजों की हुई पुष्टि...

छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ फिर से बड़ा...एक ही परिवार के 6 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित...प्रदेशभर में 39 मरीजों की हुई पुष्टि...

24-Nov-2021    1:38:55 pm    52    Ibtesam Deshmukh

 छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ फिर से बढ़ रहा है। बतादे की रायपुर, दुर्ग राजनांदगांव समेत अन्य जिलों में नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं मेडिकल के अनुसार मंगलवार को प्रदेशभर में 39 मरीजों की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा 7 नए मरीज रायगढ़ में दर्ज हुआ, तो वही छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी उदयपुर के रहने वाले है। दो दिन पहले ही सभी शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहीं अब कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग इसे माइको कंटेंमेंट जोन बनाकर निगरानी शुरू कर दी है। बता दें कि सरगुज़ा में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।